श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा जिले के 170 सहित पूरे संभाग के 850 तीर्थयात्री करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन।

Rakesh Kumar
1 Min Read

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा जिले के 170 सहित पूरे संभाग के 850 तीर्थयात्री करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन।

अंबिकापुर, 05 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग व्ही.के. उके ने बताया कि सरगुजा जिले से कुल 170 तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हुए हैं। इनमें जनपद पंचायत अंबिकापुर, उदयपुर, लखनपुर, लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर एवं मैनपाट से 18-18 श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं नगर निगम अंबिकापुर से 30, नगर पंचायत लखनपुर से 7 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 7 श्रद्धालुओं को भी यात्रा का अवसर मिला है।राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Share This Article
Leave a comment