रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन जांच अभियान

Rakesh Kumar
1 Min Read

1. मिठाई दुकानों पर होगी सघन जांच2. मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई3. बिल और सप्लायर की होगी जांच4. संदिग्ध खाद्य पदार्थों के लिए जाएंगे सैंपलस्थान – एमसीबीएंकर:रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए एमसीबी जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर “बने खाबो–बने रहिबो 2.0” अभियान शुरू किया गया है। 17 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में मिठाई दुकानों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों की सघन जांच होगी।वीओ:राज्य शासन और कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अभियान शुरू किया है।अभियान के तहत मिठाई, कन्फेक्शनरी, नमकीन और डेयरी उत्पादों की जांच की जाएगी। खास तौर पर मिलावटी, अमानक, बिना लेबल और भ्रामक जानकारी वाले खाद्य पदार्थों पर नजर रहेगी।संदिग्ध मिठाई मिलने पर सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि बिल और सप्लायर की जानकारी के आधार पर निर्माता और वितरक तक सोर्स ट्रेसिंग की जाएगी।होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में Butter, Cream, Cheese और Paneer के नाम से इस्तेमाल होने वाली सामग्री की भी जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment