हादसे के बाद इंसानियत की मिसाल, पुलिसकर्मी और चालक ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

Rakesh Kumar
1 Min Read

एमसीबी/जनकपुर :: सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाकर पुलिसकर्मी एवं वाहन चालक ने मानवता की मिसाल पेश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल अमृत सिंह को आरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय एवं वाहन चालक अतुल कुमार श्रीवास द्वारा तत्काल मदद पहुंचाई गई।बताया गया कि घायल अमृत सिंह को थाना कोटाडोल क्षेत्र के कमारजी के पास स्थित गांव ले जाकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे चिकित्सा सुविधा दिलाने में मदद की गई।आरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय और वाहन चालक अतुल कुमार श्रीवास की इस तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर सहायता मिल सकी। पुलिसकर्मी और चालक की मानवीय पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment